क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत लहलादपुर पंचायत समिति को 1 करोड़ रूपये पंचम वित्त आयोग वित्तीय वर्ष 2020-21 में आया परन्तु दिशा निर्देश नहीं मिलने के कारण अभी तक राशि खर्च नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्रखण्ड को कब तक दिशा निर्देश भेज कर राशि को खर्च करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?