क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2007 में नियुक्त ग्राम कचहरी सचिवों से विभाग द्वारा लगातार 17 वर्षों से सेवा ली जा रही है;2. क्या यह बात सही है कि ग्राम कचहरी सचिवों द्वारा इनके कार्यों के अतिरिक्त यथा जनगणना, आर्थिक गणना, पशुगणना, राशन कार्ड वितरण, निर्वाचन कार्य एवं वंशावली कार्य भी करवाया जाता है;3. क्या यह बात सही है कि इन्हें इतने सारे कार्यों के लिए मानदेय अभी भी 6,000/-रू0 ही दिया जा रहा है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ग्राम कचहरी सचिवों का मानदेय बढ़ाने एवं सेवा काल 60 वर्ष तक करने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?