क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे की-क्या यह बात सही है कि बांका जिले के ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों को दैनिक भत्ता अथवा मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे इनका जीवन निर्वाह करना कठिन हो गया है;क्या यह बात सही है कि बांका जिले के ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों को यूनिफॉर्म, लाठी, टॉर्च, जीवन बीमा आदि सुविधा नहीं दी गई है;यदि उपरोक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है क्या सरकार बांका जिले के ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों को दैनिक भत्ता अथवा मानदेय के साथ-साथ यूनिफॉर्म ,लाठी ,टॉर्च ,जीवन बीमा की सुविधा देने का विचार रखती है, हां, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?