क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बांका जिले के कटोरिया एवं बौंसी प्रखंड के पंचायतों में नल जल योजना के पंप संचालको के लिय मानदेय का कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं है, जिससे पंप संचालको को मानदेय नही मिल रहा है, तथा नल जल योजना में लगे उपकरणों के रख रखाव के लिए राशि का आबंटन नही होने से दोनो प्रखंडों के पंचायतों में उपरकरण मरम्मती के अभाव में जलापूर्ति ठप्प है, यदि हाँ, तो सरकार कटोरिया एवं बौंसी प्रखंड के पंप संचालको के मानदेय भुगतान के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश तथा उपकरणों के रख रखाव के लिये राशि आबंटन का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों?