Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2204Starred Question Listed

पंचायत सरकार भवन निर्माण करना

श्री मुकेश कुमार रौशन (126) (महुआ ) पंचायती राज 26 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री,पंचायती राज  विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के घोघरडीहा प्रखंड के बसुआरी पंचायत में दो वर्ष पूर्व पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु जो जमीन का निरीक्षण किया गया था, वह विवादित एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपयुक्त नहीं है, जिससे वहां आज तक पंचायत सरकार भवन का निर्माण नहीं हो सका है,2. क्या यह बात सही है कि बसुआरी पंचायत में ही खाता सं0 362, 361, 362 खेसरा सं0 3120, 3121, 4482 क्रमशः 86 डी०, 31 डी०, 79 डी० जमीन उपलब्ध है, जो पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु उपयुक्त है तथा उस जमीन पर पंचायत समिति के सदस्यगण एवं आम जनता द्वारा वर्ष 2024 में जिलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन भी दिया गया है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खंड 2 में वर्णित जमीन पर पंचायत सरकार भवन निर्माण कराने का विचार रखती है,  हां, तो कबतक नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 मार्च, 2025
Member
श्री मुकेश कुमार रौशन (126) (महुआ )
Department
पंचायती राज
Ministry
पंचायती राज
MLA Profile
Mukesh Kumar Raushan (126)
Mukesh Kumar Raushan (126)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Mahua-Vaishali (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
12 May 1985