क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- 1.क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के महुआ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत चेहराकलाॅ प्रखंड के सेहान हाई स्कूल के मैदान में स्टेडियम का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है; 2.क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान पर स्टेडियम निर्माण के आभाव में खेल प्रेमियों को अन्यत्र स्थानों पर जाना पड़ता है जिसे कठिनाई होती है जबकि उक्त विद्यालय में मानक के अनुरूप भू-खंड भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है; 3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त विद्यालय में स्टेडियम निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?