क्या मंंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिलान्तगर्त महुआ प्रखंड के परमानन्दपुर लाल सड़क जीर्ण-शीर्ण स्थिति में रहने के कारण वर्ष 2020 में विभागीय स्तर पर निर्माण कार्य कराने हेतु निविदा निकाली गई थी; 2. क्या यह बात सही है कि इतनी लम्बी अवधि बीत जाने के बावजूद भी उक्त सड़क का विभागीय पदाधिकारियों एवं संवेदक की लापरवाही के कारण अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है; 3. यदि उपरोक्त खण्डों के उतर स्वीकारत्मक है तो क्या सरकार लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं संवेदक के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करते हुऐ उक्त सड़क का शीघ्र निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?