क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के महुआ अनुमंडल में सरकारी डिग्री काॅलेज की स्थापना नहीं की गई है जिस कारण छात्र एवं छात्राओं को पठन-पाठन हेतु अन्यत्र स्थानों पर जाना पड़ता है जिससे कठिनाई होती है जबकि सरकारी मानक के अनुरूप उक्त अनुमण्डल में जमीन भी उपलब्ध है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त अनुमण्डल मुख्यालय में डिग्री काॅलेज की स्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?