क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला में प्रपत्र ‘ख’ के माध्यम से कार्ड सं0-102350147780, 141300016749, 102350147780, 141300016235 सहित हजारो कार्डधारियों द्वारा विगत एक वर्षों से ऑनलाइन/ऑफलाइन फॉर्म जमा करने के बाद भी पात्र लाभुकों का नाम राशन कार्ड में अबतक नहीं जुट सका है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक शत् प्रतिशत पात्र लाभुकों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?