क्या मंत्री, खाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत केवटी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एस0एफ0सी0 गोदाम प्रखंड के पास दलालों का अड्डा बना दिया गया हैं, के मिलीभगत से जल वितरण प्रणाली के दुकानदारो को जाँच के अनुसार आनाज नहीं दिया जाता है,जिसके कारण उक्त प्रखंड के उपभोक्ताओ को कम आनाज की आपूर्ति जनवितरण प्रणाली के दुकानदारो द्वारा किया जाता है,यदि हाँ,तो सरकार जाँच कराते हुये दोषी पदाधिकारियो विरुद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों