क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के पत्र संख्या-239(6), दिनांक-15.05.2015 के आलोक में परिचारिका श्रेणी-ए के पद पर श्रीमती कल्पना कुमारी, श्रीमती डैजी रानी एवं श्रीमती सर्विला सहित अन्य की नियुक्ति की गयी थी किन्तु 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरांत भी इनकी सेवा संपुष्ट नहीं हो पायी है ;2 . क्या यह बात सही है कि इन परिचारिकाओं को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर एम.ए .सी.पी. अनुमान्य हो गया है परन्तु इनकी सेवा संपुष्ट नहीं होने के कारण प्रथम एम.ए.सी.पी. का लाभ मिलने में व्यवहारिक कठिनाई हो रही है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सभी परिचारिकाओं का सेवा संपुष्ट कराते हुए प्रथम एम.ए.सी.पी. का लाभ देने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?