क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के रतनीफरीदपुर के रसलपुर पंचायत के उतरा पटटी में विगत 20-25 वर्षों से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन भवन के अभाव में निजी मकान में किया जा रहा है;2.क्या यह बात सही है कि भवन के अभाव में चिकित्सक एवं कर्मियों को कार्य करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हो तो क्या सरकार उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण करवाने का विचार रखती हां तो कबतक नहीं तो क्यों?