क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत पताही प्रखंड के पताही पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या- 04,05,06,07,09,12,एवं 13 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल-जल योजना का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं कराया गया है, जिसके कारण उक्त वार्डों में अब तक सुचारु रूप से जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है,यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त पंचायत के संबंधित वार्डों में जल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?