क्या मंत्री,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत अकोढी गोला,डेहरी प्रखंड एवं डेहरी नगर परिषद स्थित स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र के चापाकल खराब पड़े हैं, जिस कारण लोगों को काफी कठिनाई होती है |यदि हां, तो सरकार कब तक उक्त क्षेत्र में पुराने चापाकलों को चालू कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?