क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने का कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला के प्रखंड पिपरासी के डुमरी मुटाडीह पंचायत में घोरहवा गाँव के वार्ड नं0-02 में हर घर नल का जल योजना अन्तर्गत कार्य कराया गया है, परंतु उक्त वार्ड के 50-60 परिवारों के घरों में पाइप और नल रहने के बावजूद पानी सप्लाई बाधित है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक, उक्त पंचायत के वार्ड -02 में वंचित परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?