क्या मंत्री,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1-क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला अन्तर्गत प्रखंड रामगढ के ग्राम सदुल्लहपुर में अवस्थित पानी टंकी (जलमीनार) जीर्ण-शीर्ण अवस्था मे है एवं उससे पानी की सप्लाई बन्द है;2-क्या यह बात सही है कि उक्त जलमीनार के गिरने से जान माल का खतरा हो सकता है;यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त जलमीनार को विनष्ट कर वहाँ नयी पानी टंकी (जलमीनार) का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?