क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र-34 के लदनियाँ प्रखण्ड के पंचायत कुमरखत पूर्वी ग्राम-महोलिया/बिसहरिया एवं पथलागाढ़ा के वार्ड नं0-4,5,6,7,10 पंचायत में नल-जल योजनाएँ पूर्ण रूप से निर्मित होने के बावजूद चालू नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सभी वार्डों में कोई अनुरक्षक/संचालक नियुक्त नहीं है, जिस कारण योजना बंद पड़ी है;3. यदि उपरोक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त सभी वार्डों में नल जल योजना को सुचारू रूप से संचालन करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?