क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि सहरसा जिलांतर्गत सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत, सिमरी बख्तियारपुर प्रखण्ड के कठडूमर पंचायत मे नल-जल की गंभीर समस्या है, जिससे आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त पंचायत में नल- जल की समस्या का निवारण कराने के विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?