क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सिमरी बख्तियारपुर स्थित ए.एन.एम. (A.N.M.) कॉलेज एवं छात्रावास (Hostel) की स्थिति अत्यंत जर्जर है, जिसके कारण अध्ययनरत छात्राओं और कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा पठन-पाठन बाधित हो रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त ए.एन.एम. कॉलेज और उसके छात्रावास भवन का अविलंब जीर्णोद्धार कराने या नवनिर्माण कराकर वहां आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ बहाल कराने का विचार रखती है नही तो क्यों?