क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत कराकाट प्रखण्ड के देव पंचायत में देवमार्कण्डेय ग्राम के वार्ड नं0-02 में हर घर नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा था, जो अभी बंद पड़ा है, जिससे उक्त वार्ड के ग्रामीण हर घर नल से जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल से वंचित है;यदि हाँ तो सरकार कब तक जाँचोपरांत वार्ड नं0-02 के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल हेतु बंद पड़े नलों को चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?