Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1218Starred Question Listed

अम्बेडकर छात्रावास का निर्माण

श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज ) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग 17 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत नगर प्रखंड के धनसिर पंचायत सहित औरवां नैली एवं खिरियावां में लगभग 15000 SC/ST समाज के लोग रहते हैं, परंतु उक्त एससी/ एसटी बहुल क्षेत्र में एक भी अंबेडकर विद्यालय सहित छात्रावास नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि धनसिर पंचायत में अंबेडकर विद्यालय सहित छात्रावास नहीं रहने के कारण एसटी /एससी छात्र -छात्राओं को पठन-पाठन से वंचित रहना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार एसटी /एससी छात्र -छात्राओं के कल्याण हेतु नगर प्रखंड के धनसिर पंचायत में अंबेडकर विद्यालय सहित अंबेडकर छात्रावास निर्माण कराने का विचार रखती है,  हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
17 फरवरी 2026
Member
श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज )
Department
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण
Ministry
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
MLA Profile
MANORAMA DEVI (232)
MANORAMA DEVI (232)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Belagnj-Gaya (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Ganeshchak Post-Itwan Police Station-Mohanpur District-Gaya