क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के मांझा प्रखंड अंतर्गत दानेस्वर नाथ महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु निदेशक, पर्यटन निदेशालय, बिहार पटना द्वारा वर्ष 2024 में ही जिलाधिकारी गोपालगंज से पत्राचार किया गया था;2. क्या यह बात सही है कि जिला पदाधिकारी, गोपालगंज द्वारा पत्रांक 333, दिनांक 27.02.2025 द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज सदर से दानेस्वर नाथ महादेव मंदिर के संबंध में जाँच प्रतिवेदन की माँग की गई थी,3. क्या यह बात सही है कि मांझा प्रखंड अंतर्गत दानेस्वर नाथ महादेव मंदिर तक पहुँचने हेतु कोई सरकारी पथ, सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है;4.यदि उपर्युक्त खण्ड़ों के उतर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का विचार रखती है; हां, तो कब तक, नहीं, तो क्यो?