क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे की :-1. क्या यह बात सही है की रोहतास जिलान्तर्गत बिहार लघु उधमी योजना वर्ष 2024-2025 के लाभुकों को प्रशिक्षण उपरांत भी प्रथम क़िस्त की राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है;2. क्या यह बात सही हैं कि मुख्यमंत्री युवा उधमी योजना/ मुख्यमंत्री महिला उधमी योजना/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति उधमी योजना सहित अन्य उधमी योजना के कुल 1474 लाभुकों में से क्रमश 352 लाभुकों को दूसरा क़िस्त एवं 661 लाभुको को तीसरी क़िस्त की राशि का भुगतान नहीं हुआ हैं, यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो, सरकार कब उक्त लाभुकों को राशि का भुगतान कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?