क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के बाढ़ अनुमण्डल में बाढ़ की प्रसिद्ध मिठाई खोबी की लाई है, जो सदियों से बनाई जा रही है, यदि हाँ तो सरकार खोबी की लाई’ को जी०आई० टैग कबतक दिलाने हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव देने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?