क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला राज्य का एकमात्र क्षेत्र है जहां चाय की खेती बडें पैमाने पर की जाती है;2. क्या यह बात सही है कि प्रदेश में चाय नीति का निर्धारण नहीं होने से केंद्र सरकार की एजेंसी टी बोर्ड ऑफ इंडिया से किशनगंज जिला के चाय किसानों को सहायता नहीं मिल पाती है । साथ ही पर्याप्त प्रोसेसिंग सेंटर के अभाव में स्थानीय चाय उत्पादक अपनी मेहनत की उपज मजबूरन पड़ोसी राज्य बंगाल में औने-पौने दामों पर बेचने के लिए विवश है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्म्क हैं, तो सरकार कब तक बिहार राज्य में चाय उद्योग नीति को लागू कर चाय किसानों का भविष्य संवारने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?