क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय, साहूगछ का अपना भवन नहीं है जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ने हेतु 2 से 3 किमी० दूर मध्य विद्यालय बोरिगछ जाना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि प्राथमिक विद्यालय साहूगछ के भवन निर्माण हेतु राज्यपाल महोदय के नाम 12 डीसमील जमीन जिसका खाता सं.-418, खेसरा-1477, 1478, 1479 थाना नं.-3, मौजा कुकुरबाधी अन्तर्गत दान किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय को भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?