क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अंतर्गत प्रखण्ड ठाकुरगंज लम्बे समय से अनानास उत्पादन का मुख्य केन्द्र रहा है,2. क्या यह बात सही है उक्त प्रखण्ड में वर्तमान में स्थानीय स्तर पर अनानास मंडी, कोल्ड स्टोरेज, फुड प्रोसेसिंग यूनिट, पैकिंग सेंटर आदि की सुविधा नहीं है, जिसके कारण परिवहन, श्रम और आर्थिक बोझ किसानों को कमजोर बना रहा है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार ठाकुरगंज प्रखण्ड को पाइनएप्पल सिटी ऑफ बिहार के रूप में अधिकारिक मान्यता प्रदान करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?