क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत ठाकुरगंज नगर स्थित +2 उच्च विद्यालय परिसर में वर्ष 2014 में निर्मित मॉडल स्कूल भवन अत्यंत ही जर्जर अवस्था में है; दीवारों में दरारें एवं खिड़की दरवाजे टूटी-फुटी अवस्था में पड़ी है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय के जर्जर विद्यालय भवन रहने के करण विद्यार्थियों के शैक्षणिक कार्य बाधित हो गया है, तथा सुरक्षा एवं अध्ययन दोनों प्रभावित हो रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त भवन का जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?