क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत ठाकुरगंज की दो सड़कें क्रमशः हॉस्पिटल रोड से शिव मंदिर होते हुए मस्तान चौक तक एवं NH-327E फोरलेन पावर हाउस से चेंगमारी, चर्च होते हुए छेतल REO तक काफी व्यस्त रहती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों सड़क नगर पंचायत ठाकुरगंज की लाईफ लाईन है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पथों का चौड़ीकरण एवं PCC ढ़लाई कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?