क्या मंत्री,उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला में शुष्क बंदरगाह एवं कंटेनर यार्ड की स्थापना के संदर्भ में तकनीकी विकास निदेशालय के ज्ञापांक 3608 दिनांक 12.09.2024 द्वारा जिला पदाधिकारी से संभाव्यता प्रतिवेदन की मांग के आलोक में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय के द्वारा पत्रांक- 1043/जि0उ0के0 दिनांक 14.11.2024 के माध्यम से विभाग को जांच प्रतिवेदन समर्पित कर दिया गया है जिसके आलोक में जिला स्तरीय अध्ययन दल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय जलमार्ग एवं रेलमार्ग की अर्हताओं के अनुरूप शुष्क बंदरगाह एवं कंटेनर यार्ड बनाने की अनुशंसा की गयी है परंतु आजतक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त अनुशंसा के आलोक में प्रशासिनक स्वीकृति प्राप्त कराते हुये बेगूसराय में शुष्क बंदरगाह एवं कंटेनर यार्ड का निर्माण यथाशीघ्र कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक यदि नहीं, तो क्यों?