क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :—(1) क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत गायघाट प्रखंड में बड़े पैमाने पर मक्का की खेती की जाती है, परंतु मक्का आधारित प्रसंस्करण उद्योग स्थापित नहीं होने के कारण किसानों को उचित मूल्य तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है;(2) क्या यह बात सही है कि प्रसंस्करण इकाई के अभाव में किसानों को अपना उत्पाद अन्य क्षेत्रों में भेजना पड़ता है, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियाँ एवं रोजगार के अवसर विकसित नहीं हो पा रहे हैं;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार गायघाट प्रखंड में मक्का आधारित लघु/मध्यम उद्योग अथवा फूड प्रोसेसिंग इकाई कबतक स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?