क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला प्रखंड की धुआबै पंचायत में वर्ष 2014 में ‘फूड प्रोसेसिंग पार्क’ की योजना स्वीकृत हुई थी;2. क्या यह बात सही है कि प्रस्वावित पार्क हेतु चिन्हित 85 एकड़ भूमि के विरूद्ध मेसर्स केवेंटर एग्री इंफ्रा लिमिटेड द्वारा लगभग 67 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था, परंतु एक दशक बीत जाने के बाद भी वहां उद्योगों की स्थापना एवं संचालन नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक हैं , तो क्या सरकार स्थानीय किसानों से अधिगृहित भूमि के सदुपयोग हेतु राज्य की नयी औद्योगिक नीति के तहत वहां “प्लग एवंड प्ले” आधारित प्री फैब्रिकेटेड शेड तथा अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाएं विकसित कर फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को आमंत्रित करने एवं स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?