Back to Legislative Questions Repository
Q.No 130Starred Question Listed

भवन का निर्माण

मो॰ फैसल रहमान (21) (ढाका) शिक्षा विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के ढाका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढाका प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पड़री का अपना स्थायी भू-खंड उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण विद्यालय का संचालन एवं पठन-पाठन कार्य सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को आधारभूत शैक्षणिक सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है तथा विभागीय मानकों के अनुरूप विद्यालय का समुचित विकास संभव नहीं हो पा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पड़री हेतु उपयुक्त सरकारी भूमि उपलब्ध कराकर स्थायी विद्यालय भवन के निर्माण  कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक,  नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
मो॰ फैसल रहमान (21) (ढाका)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
FAISAL RAHMAN (21)
FAISAL RAHMAN (21)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Dhaka - East Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village - Sapahi Bhandar, Post Office - Jhitkahi, Police Station - Pachpakadi, District - East Champaran