क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के ढाका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढाका प्रखंड के भंडार ग्राम में वर्ष 2015-16 में विद्युत पावर सब-स्टेशन की स्थापना हेतु अनुशंसा की गई थी;2.क्या यह बात सही है कि उक्त पावर सब-स्टेशन की स्थापना की प्रक्रिया वर्ष 2022-23 में प्रारंभ की गई किन्तु बाद में किसी कारणवश स्थगित हो गई, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ नहीं मिल सका;3.यदि उपर्युक्त खण्डों (1) एवं (2) का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार भंडार ग्राम में प्रस्तावित विद्युत पावर सब-स्टेशन स्थापित कराने का विचार रखती है, यदि हाँ, तो कबतक नहीं, तो तो क्यों?