क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के ढाका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढाका प्रखंड की पचपकड़ी–गुड़हनवा पथ का अब तक चौड़ीकरण नहीं कराया गया है तथा ग्राम सराठा स्थित पोखर के समीप सड़क के किनारे रिटेनिंग वॉल (सुरक्षात्मक दीवार) का निर्माण नहीं होने के कारण आवागमन असुरक्षित है और आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं; यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथ के चौड़ीकरण तथा ग्राम सराठा स्थित पोखर के समीप रिटेनिंग वॉल के निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?