Back to Legislative Questions Repository
Q.No 253Starred Question Listed

कार्य प्रारंभ कराना

मो॰ फैसल रहमान (21) (ढाका) ग्रामीण कार्य विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1 क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के ढाका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण कार्य प्रमंडल, ढाका के अधीन भंडार चौक से सपही होते हुए जमुआ घाट तक जाने वाली सड़क का  एक किलोमीटर भाग प्रतिवर्ष बाढ़ एवं नाला के पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हो जाता है, जिसके कारण वर्तमान में एफ.डी.आर. के अंतर्गत ईंट सोलिंग का अस्थायी कार्य पूर्व में कराया गया है;2 क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क के स्थायी पुनर्निर्माण हेतु पुनरीक्षित डी.पी.आर. विभाग में समर्पित है, किन्तु अब तक उसकी स्वीकृति नहीं मिलने से आमजन को आवागमन में कठिनाइयों  का सामना करना पड़ता है;3 यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पुनरीक्षित डी.पी.आर. स्वीकृति प्रदान कर स्थायी निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
मो॰ फैसल रहमान (21) (ढाका)
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य विभाग
MLA Profile
FAISAL RAHMAN (21)
FAISAL RAHMAN (21)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Dhaka - East Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village - Sapahi Bhandar, Post Office - Jhitkahi, Police Station - Pachpakadi, District - East Champaran