Back to Legislative Questions Repository
Q.No 49Starred Question Listed

विद्यालय भवन एवं चहारदीवारी का निर्माण

मो॰ फैसल रहमान (21) (ढाका) शिक्षा विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने  की कृपा करेंगे कि:—(1) क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के ढाका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढाका प्रखंड स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, सपही में पर्याप्त विद्यालय भवन एवं वर्ग-कक्षों का अभाव है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन कार्य में कठिनाई हो रही है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण अब तक नहीं कराया गया है, जिससे विद्यालय परिसर की सुरक्षा एवं शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है;(3) यदि उपर्युक्त खडोंं  के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, सपही में सुविधायुक्त विद्यालय भवन, अतिरिक्त वर्ग-कक्ष तथा चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) के निर्माण  कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
मो॰ फैसल रहमान (21) (ढाका)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
FAISAL RAHMAN (21)
FAISAL RAHMAN (21)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Dhaka - East Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village - Sapahi Bhandar, Post Office - Jhitkahi, Police Station - Pachpakadi, District - East Champaran