क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के ढाका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढाका एवं घोड़ासहन प्रखंड में संचालित हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत कई स्थानों पर स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं कराया जा रहा है, जिससे योजना की गुणवत्ता एवं उद्देश्य प्रभावित हो रहे हैं;2.क्या यह बात सही है कि क्षेत्र में लगातार गिरते भू-जल स्तर के कारण पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है तथा अनेक वार्डों में सार्वजनिक चापाकलों की संख्या अपर्याप्त है, जिससे आम नागरिकों को पेयजल के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त योजना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों एवं संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार सार्वजनिक चापाकलों की स्थापना कराने का विचार रखती है,हाँ,तो कब तक,नहीं, तो क्यों ?