क्या मंत्री, शिक्षा विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE) के कई चक्र पूरे होने के बावजूद, वर्ष 2024 से विशेष रूप से कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों के लिए एक स्पष्ट सेवा नियमावली जारी नहीं की गई है;2. क्या यह बात सही है कि इस स्थायी नियमावली के अभाव में हजारों IT और कंप्यूटर साइंस स्नातक युवाओं को रोजगार अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है और रिक्तियों को तदर्थ व्यवस्था के तहत रखा जा रहा है या उनमें देरी की जा रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार आगामी टीआरई 4.0 जैसी परीक्षाओं का रास्ता साफ करने के लिए किस निश्चित तिथि तक समर्पित कंप्यूटर शिक्षक नियमावली को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित करने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों?