क्या मंत्री जल संसाधन विभाग यह बतलाने का कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिले के बक्सर प्रखंड अंतर्गत अहिरौली, अर्जुनपुर, मझरिया, उमरपुर एवं सिमरी प्रखंड के केशोपुर गांव में गंगा नदी के कटाव के कारण उपजाऊ कृषि भूमि और घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं?2. क्या यह बात सही है कि प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान कटाव की तीव्रता बढ़ने से स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल रहता है और अब तक किए गए अस्थायी बचाव कार्य (जैसे बालू की बोरियां डालना) नाकाफी सिद्ध हुए हैं-3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर साकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त वर्णित गाँवों में गंगा के कटाव से स्थायी रूप से बचाने के लिए 'ठोस बोल्डर पिचिंग कराने का विचार रखती है , हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?