Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1722Starred Question Listed

भूमि व्यवस्था के संबंध में

श्री आनन्द मिश्र (200) (बक्सर ) गृह विभाग 20 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, विधि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सरकार के अभिलेखों में यह दर्ज है कि बक्सर स्थित वामन भगवान मंदिर का अस्तित्व संबंधित कारागार भवन के निर्माण से पूर्व का है, तथा भूमि सीमांकन की प्रक्रिया के कारण वर्तमान में कारागार प्रशासन के अधीन आ गया है,2. क्या यह बात सही है कि पूर्व में उक्त क्षेत्र में कारागार भूमि के एक भाग को प्रशासनिक उपयोग में परिवर्तन कर अन्य सार्वजनिक प्रयोजन हेतु निर्माण किया गया है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार से संबंधित प्रावधानों एवं सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए, उक्त मंदिर से संबंधित भूमि व्यवस्था की प्रशासनिक समीक्षा कराकर, वामन भगवान मंदिर को कारागर प्रशासन के क्षेत्र से बाहर कर बाउंड्री कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
20 फरवरी 2026
Member
श्री आनन्द मिश्र (200) (बक्सर )
Department
गृह विभाग
Ministry
गृह विभाग
MLA Profile
ANAND MISHRA (200)
ANAND MISHRA (200)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Buxar - Buxar (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Musafirganj, Ward No.-13, Post-Buxar, District-Buxar