Back to Legislative Questions Repository
Q.No 338Starred Question Listed

बांध का सुरक्षात्मक कार्य कराना

श्री साम्रीद वर्मा (09) (सिकटा) जल संसाधन विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलांतर्गत सिकटा प्रखंड से होकर गुजरने वाली ओरीया नदी पर निर्मित सुरक्षा तटबंध सिकटा क्षेत्र के अंतर्गत कई स्थानों पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त रहने के कारण मानसून के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ते ही सिकटा बाजार सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा पैदा हो गया है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त सिकटा/ओरीया नदी तटबंध की जर्जर स्थिति के संबंध में कार्यापालक अभियंता  को लिखित में देने के बावजूद विभाग द्वारा सैंडबैग्स या बोल्डर क्रेटिंग जैसे बुनियादी निरोधात्मक उपाय नहीं किए गए हैं;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त वर्णित स्थलों पर क्षतिग्रस्त बांध को टुटने से बचाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य  शुरू कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री साम्रीद वर्मा (09) (सिकटा)
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन विभाग
MLA Profile
SAMMRIDH VARMA (09)
SAMMRIDH VARMA (09)
First-Time Elected
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Sikta - West Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- DK Shikarpur Post- DK Shikarpur