क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(क) क्या यह बात सही है कि भारत-नेपाल सीमावर्ती सिकटा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक ‘दुतहा मठ‘ के स्वामित्व वाली सैकड़ों एकड़ की कीमती सरकारी/धार्मिक भूमि का एक बड़ा हिस्सा भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमित किया जा रहा है?(ख) क्या यह बात सही है कि पूर्व के बजट सत्र में ध्यानाकर्षण के बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक इस मठ की भूमि का न तो डिजिटल पैमाइश कराया गया है और न ही अतिक्रमणकारियों पर कोई कानूनी कार्रवाई हुई है?(ग) यदि उपरोक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार इस अमूल्य धरोहर की रक्षा हेतु एक निश्चित समय-सीमा के भीतर विशेष मापी कराकर संपूर्ण भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विचार रखती है? यदि हाँ, तो कब तक?