क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत सिकटा विधानसभा क्षेत्र के सिसवा और कोटवा गाँव में बिजली के पोल और इंसुलेशन की कमी के कारण बिजली करंट से कुछ किसानों की मृत्यु हो गई है,2. क्या यह बात सही है कि सिकटा विधानसभा क्षेत्र में कृषि फीडर की स्थापना नहीं होने से किसानों को बिजली कनेक्शन हेतु लम्बा इंतजार करना पड़ता है,3. क्या यह बात सही है कि समेकित रूप से बिजली का ऑडिट नहीं होने से जर्जर नंगे तारों को न बदला गया है और न ही खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलकर देहाती क्षेत्र में नियमानुसार समय सीमा (72 घंटे) पर बदला जाता है,4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार सिकटा विधानसभा क्षेत्र में कृषि फीडर की स्थापना, जर्जर तारों को बदलने एवं बिजली ऑडिट कर खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने का विचार रखती है,हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?