क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि: -1.क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलांतर्गत सिकटा विधानसभा क्षेत्र (9) के अतंर्गत बैसाखवा से सिकटा एवं परसा से जागीराहा ग्रामीण सड़कों के निर्माण/ मरम्मत कार्य में अत्यंत घटिया स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है; यदि हाँ , तो सरकार उक्त दोनों सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच अविलंब कराते हुए दोषी संवेदक को काली सूची में डालने तथा दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती हैं; नहीं तो क्यों?