क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत सिकटा (09) विधानसभा क्षेत्र के सिकटा एवं मैनाटांड प्रखंडों में पिछले कई दिनों से उपभोक्ताओं और किसानों को अनियमित बिजली आपूर्ति मिल रही है;2. क्या यह बात सही है कि स्थानीय 33/11 केवी उपकेंद्रों (sub station) में क्षमता से अधिक लोड होने, बार-बार होने वाले ‘लोकल फॉल्ट’ और जर्जर तारों के न बदले जाने के कारण प्रतिदिन घंटों अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे इस भीषण गर्मी में जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार सिकटा एवं मैनाटांड प्रखंडों के सभी राजस्व गांवों में निर्बाध (uninterrupted) बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?