क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत महानंदा नदी द्वारा ग्राम-बैंगडोगरा, बौदीभिट्टा खानकी, काशीबारी, अंध्वाकोला सारोगोरा कब्रिस्तान एवं डोंक नदी द्वारा गोलाबस्ती हल्दागांव धुमनिया पूरब भाग, बैरबाना, रसियाडांगी का कटाव विगत 5 वर्षो से जारी है; यदि हां, तो सरकार उक्त कटाव स्थलों पर बाढ़ संघर्षात्मक फ्लूड फाईटिंग कार्य कराने कब तक का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?