क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत के0टी0टी0जी0 सड़क जो अब अपग्रेड होकर एसएच-125 हो गई है के निकट जल जमाव स्थल यथा-डांगी बस्ती एवं छत्तरगाछ हाट के निकट जल-जमाव की स्थिति बनी रहती है, जिस कारण व्यवसायी, दुकानदार एवं आमजनों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है;यदि हाँ, तो सरकार अपग्रेड नई सड़क एसएच-125 के छत्तरगाछ हाट एवं डांगी बस्ती के निकट में कबतक नाला निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?