क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि विशेष मानवीय आधारों यथा-पारस्परिक स्थानांतरण, असाध्य रोग, दिव्यांगता, पति-पत्नी सरकारी कर्मचारी अथवा समानांतरण के आधार पर वर्ष 2025 से 2026 के दौरान किशनगंज जिला से 1700 से अधिक शिक्षकों को दूसरे जिले में तबादला किया गया है, किंतु इस आलोक में किशनगंज जिला में केवल 200 शिक्षक ही आए हैं, जिसके कारण किशनगंज जिला में 1500 शिक्षकों की घोर कमी हो गई और बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, यदि हाँ तो क्या सरकार किशनगंज जिला में उक्त 1500 शिक्षकों के तत्काल पदस्थापन का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?