क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड अंतर्गत दामलबाड़ी में वर्ष 2024 में 8 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पावर सब स्टेशन (पी.एस.एस.) निर्माण का कार्य आरंभ किया गया था जिसे मार्च 2026 तक चालू होना था लेकिन संवेदक की लापरवाही से अब तक चालू नहीं किया गया है जिसे कारण उपभोक्ताओं को विद्युत आपुर्ति में कठिनाई हो रही है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त में वर्णित पावर सब स्टेशन का अविलंब निर्माण कार्य पूरा कर चालू करने एवं निर्माण कार्य में विलंब करने वाले संवेदक पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, तक नहीं तो क्यों?